Delhi के धक्का गांव के स्कूल में पुलिस ने बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर, ‘स्मार्ट बच्चे’ अभियान के तहत जागरूकता सत्र आयोजित
Delhi: नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक खास पहल की है। चाइल्ड सेफ्टी मंथ और #स्मार्टबच्चे अभियान के तहत मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र के धक्का गांव स्थित GBSS स्कूल में एक इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र आयोजित
Delhi: नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक खास पहल की है। चाइल्ड सेफ्टी मंथ और #स्मार्टबच्चे अभियान के तहत मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र के धक्का गांव स्थित GBSS स्कूल में एक इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
इस सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को आत्मरक्षा (self-defence) के तरीके बताए और उन्हें POCSO एक्ट के बारे में जानकारी दी। बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और इंटरनेट का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। साथ ही, उन्हें ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच का अंतर समझाया गया ताकि वे किसी भी असुरक्षित स्थिति को पहचान सकें और समय रहते उसके खिलाफ आवाज उठा सकें।
बता दें कि दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस जुलाई 2026 के पूरे महीने को चाइल्ड सेफ्टी मंथ के रूप में मना रहे हैं। इस मुहिम के तहत दिल्ली के करीब 16,600 संस्थानों, जिनमें स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं, में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस अभियान की समीक्षा की है और निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा के ये उपाय हर बच्चे तक पहुंचें।
दिल्ली पुलिस ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। पुलिस कमिश्नर श्री अनुराग कुमार के नेतृत्व में हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो बच्चों से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे। साथ ही, दिल्ली के सभी 5,633 स्कूलों में जुलाई के अंत तक ‘चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को भी POCSO एक्ट से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे बच्चों की मदद कर सकें।