Delhi Police ने लॉन्च किया #Smartबच्चे डिजिटल कॉमिक कैंपेन, बच्चों को अजनबियों से सतर्क रहने की दी जाएगी ट्रेनिंग

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक खास पहल शुरू की है। #Smartबच्चे अभियान के तहत डिजिटल कॉमिक अवेयरनेस कैंपेन का दूसरा अंक जारी किया गया है। इस मुहिम का मकसद बच्चों और उनके माता-पिता को सुरक्षा के प्रति ज

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक खास पहल शुरू की है। #Smartबच्चे अभियान के तहत डिजिटल कॉमिक अवेयरनेस कैंपेन का दूसरा अंक जारी किया गया है। इस मुहिम का मकसद बच्चों और उनके माता-पिता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है ताकि बच्चे खुद को खतरों से बचा सकें।

इस दूसरे अंक में मुख्य रूप से बच्चों को अजनबियों से सतर्क रहने और यौन उत्पीड़न (sexual harassment) के प्रति जागरूक किया गया है। पुलिस ने इसके लिए ‘पढ़ें, समझें, साझा करें और सुरक्षित रहें’ का मंत्र दिया है। यह पूरा कैंपेन दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों और पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

इस अभियान को स्कूलों के जरिए जमीन पर उतारा गया है। दिल्ली पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों को ‘मास्टर ट्रेनर’ बनाया है, जिन्हें खास डिजिटल कॉमिक बुकलेट्स दिए गए हैं। ये शिक्षक वीकेंड पर बच्चों और उनके माता-पिता के साथ मिलकर इन कॉमिक्स के जरिए सुरक्षा के तरीके समझाएंगे। माता-पिता को इसमें लर्निंग पार्टनर बनने के लिए कहा गया है ताकि वे घर पर बच्चों से इन विषयों पर बात कर सकें।

डीसीपी (SPUWAC) नेहा यादव ने बताया कि पूरे महीने हर वीकेंड पर सुरक्षा का एक नया विषय कवर किया जाएगा। इसके बाद सोमवार को स्कूलों में क्लासरूम ग्रुप डिस्कशन होंगे, जहां बच्चे अपनी समझ साझा करेंगे और अपने सवाल पूछेंगे। जरूरत पड़ने पर दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी स्कूलों में जाकर बच्चों की शंकाओं को दूर करेंगे। इस तरीके से पुलिस बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच एक सीधा संवाद बनाना चाहती है।