Delhi के 17 स्कूलों में बच्चों को सिखाया गया आत्मरक्षा का तरीका, 10 हजार से ज्यादा छात्र हुए शामिल

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए एक खास मुहिम चलाई है। #Smartबच्चे कैंपेन के तहत शहर के 17 अलग-अलग स्कूलों में सेल्फ डिफेंस और चाइल्ड सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किए गए। इस पहल का मकसद बच्चों

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए एक खास मुहिम चलाई है। #Smartबच्चे कैंपेन के तहत शहर के 17 अलग-अलग स्कूलों में सेल्फ डिफेंस और चाइल्ड सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किए गए। इस पहल का मकसद बच्चों को इतना सक्षम बनाना है कि वे किसी भी मुश्किल स्थिति में अपना बचाव खुद कर सकें।

इस प्रोग्राम को दिल्ली पुलिस की Self Defence Wing (spuwac_dp) ने संचालित किया। ट्रेनिंग सेशन में कुल 10,098 छात्रों ने हिस्सा लिया। बच्चों को सिर्फ शारीरिक बचाव के तरीके ही नहीं सिखाए गए, बल्कि उन्हें आज के दौर की कई जरूरी जानकारियों से भी रूबरू कराया गया।

ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को इन मुख्य विषयों पर जानकारी दी गई:

  • प्रैक्टिकल सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग
  • साइबर सेफ्टी (इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल)
  • मेंटल हेल्थ (मानसिक स्वास्थ्य)
  • गुड टच और बैड टच की पहचान

दिल्ली पुलिस की इस कोशिश से बच्चे अब पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस कर रहे हैं। उन्हें यह सिखाया गया कि वे कैसे सुरक्षित रहें और किसी भी खतरे की स्थिति में सही कदम उठाएं। इस पूरे अभियान की जानकारी आधिकारिक तौर पर दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गई है।