Delhi के 8 स्कूलों में बच्चों को मिली आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 1,075 छात्र हुए शामिल

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए एक खास मुहिम शुरू की है। #Smartबच्चे कैंपेन के तहत शहर के 8 अलग-अलग स्कूलों में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप लगाए गए। इन कैंपों में कुल 1,075 बच्चों ने हिस्सा

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए एक खास मुहिम शुरू की है। #Smartबच्चे कैंपेन के तहत शहर के 8 अलग-अलग स्कूलों में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप लगाए गए। इन कैंपों में कुल 1,075 बच्चों ने हिस्सा लिया और उन्हें अपनी सुरक्षा के तरीके सिखाए गए।

यह पूरा आयोजन दिल्ली पुलिस की Special Police Unit for Women and Children (SPUWAC) यूनिट ने किया। इस ट्रेनिंग का मकसद बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें मुश्किल हालातों से निपटना सिखाना था। पुलिस ने बच्चों को बताया कि कैसे वे अपने पास मौजूद आम चीजों जैसे दुपट्टा, पेन और हैंडबैग का इस्तेमाल अपनी रक्षा के लिए कर सकते हैं।

SPUWAC यूनिट साल 2002 से ही महिलाओं और लड़कियों के लिए ‘शशक्ती’ (SHASHAKTI) नाम से फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है। इसमें मार्शल आर्ट्स के जरिए समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त किया जाता है। इसके अलावा, लड़कों के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम और समय-समय पर समर व विंटर कैंप भी आयोजित किए जाते हैं।

हाल ही में 11 जून 2026 को महिलाओं के लिए आयोजित 22वां सेल्फ डिफेंस समर कैंप भी खत्म हुआ है, जिसमें 2,100 से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों ने ट्रेनिंग ली थी। अब #Smartबच्चे कैंपेन के जरिए पुलिस का ध्यान स्कूली बच्चों पर है ताकि वे बचपन से ही जागरूक और निडर बन सकें। इस पहल में साइबर फ्रॉड से बचाव, कानूनी अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य जैसी जरूरी जानकारियां भी साझा की जाती हैं।