Delhi में महिला को थप्पड़ मारने वाले SI का तबादला, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की विभागीय जांच

Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक पुलिस अधिकारी द्वारा महिला को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। आरोपी सब-इंस्

Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक पुलिस अधिकारी द्वारा महिला को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर (SI) हिमांशु को तुरंत प्रभाव से फील्ड ड्यूटी से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह पूरी घटना 25 जून 2026 की देर रात करीब 1:30 बजे आदर्श नगर के पंचवटी इलाके में स्थित होटल क्लाउड इन में हुई। जानकारी के मुताबिक, दो महिला समूहों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच पुलिस को एक कॉल मिला जिसमें दावा किया गया कि कुछ महिलाएं हथियार लेकर हमला करने आई हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो जांच में पता चला कि यह मामला सिर्फ पैसों के विवाद का था और हथियारों की बात गलत थी। इस दौरान SI हिमांशु ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो 27 जून को वायरल हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP आकांक्षा यादव ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने SI हिमांशु को डिस्ट्रिक्ट लाइंस भेज दिया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे जिले की विजिलेंस ब्रांच (सतर्कता शाखा) को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा है कि घटनाक्रम की पूरी जांच की जा रही है और विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

इस झड़प में पश्चिम बंगाल से आई एक महिला, अंशु, घायल हुई थी, जिसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल रूपा और अन्य संबंधित पक्षों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि अधिकारी ने किस परिस्थिति में ऐसा व्यवहार किया।