Delhi में चलती Scorpio बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के SHO और स्टाफ

Delhi: नेशनल हाईवे पर दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ की चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई. यह हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में पूरी स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई. गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार एसएचओ और उनके स्टाफ ने सूझबूझ दि

Delhi: नेशनल हाईवे पर दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ की चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई. यह हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में पूरी स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई. गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार एसएचओ और उनके स्टाफ ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

यह घटना बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के सामने हुई. हादसे के वक्त गाड़ी में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने के एसएचओ और उनके साथ पुलिसकर्मी मौजूद थे. जैसे ही गाड़ी में आग लगी, सभी लोग तुरंत नीचे उतरे और सुरक्षित बच गए. इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है.

फिलहाल आग लगने की असली वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं. आमतौर पर चलती गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट, फ्यूल पाइप से रिसाव या इंजन के ज्यादा गर्म होने की वजह से ऐसी आग लग सकती है. अधिकारियों ने अभी इस मामले में कोई विस्तृत बयान साझा नहीं किया है.