Delhi के अमर कॉलोनी में 10 करोड़ का MDMA जब्त, एक नाइजीरियाई नागरिक हिरासत में

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने मौके से 3.25 किलो MDMA बरामद किया है और इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक को हिरास

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने मौके से 3.25 किलो MDMA बरामद किया है और इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब Bengaluru Police ने एक पुराने केस के सिलसिले में दिल्ली पुलिस से मदद मांगी थी। बेंगलुरु पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही थी, जिसके लिए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने अमर कॉलोनी के एक घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान जिस मुख्य संदिग्ध की तलाश थी, वह तो नहीं मिला, लेकिन घर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में MDMA बरामद हुआ। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है।