Delhi में पुलिस का ‘Operation Shuddh Prahar’, मुहर्रम के दिन 49,000 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त
Delhi: राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ‘Operation Shuddh Prahar’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने मुहर्रम के दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और बीय
Delhi: राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ‘Operation Shuddh Prahar’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने मुहर्रम के दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) Rahool Alwal ने बताया कि एक्साइज से जुड़ी शिकायतों और मामलों को सुलझाने के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया। 26 जून 2026 को मुहर्रम के मौके पर ड्राई डे होने की वजह से पुलिस ज्यादा अलर्ट थी। इसी दौरान अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 49,000 लीटर अवैध शराब और 720 बीयर कैन बरामद किए।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल पांच केस दर्ज किए हैं, जो पांच अलग-अलग पुलिस थानों के अंतर्गत आते हैं। जब्त की गई शराब में 27,200 क्वार्टर बोतलें शामिल हैं। सबसे ज्यादा बरामदगी सोनिया विहार में 16,000 क्वार्टर बोतलें और भजनपुरा में 11,000 क्वार्टर बोतलें मिली हैं। शराब के साथ पुलिस ने करीब 42,000 रुपये कैश भी जब्त किया है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ‘Operation Shuddh Prahar’ से पहले ‘Operation Kavach 14.0’ भी चलाया गया था। वह 22 से 24 जून तक चला एक 48 घंटे का अभियान था, जिसका मकसद ड्रग सिंडिकेट और संगठित अपराध को खत्म करना था। अब पुलिस का पूरा ध्यान एक्साइज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर है।