Delhi Police के ‘Operation Milap’ से मिली बड़ी कामयाबी, 193 लापता लोग अपने परिवार से मिले
Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जून 2026 के दौरान पुलिस ने 193 लापता लोगों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलाया। इनमें 48 बच्चे और 145 वयस्क शामिल हैं। इस मु
Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जून 2026 के दौरान पुलिस ने 193 लापता लोगों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलाया। इनमें 48 बच्चे और 145 वयस्क शामिल हैं। इस मुहिम का मकसद बिछड़े हुए लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाना है।
साल 2026 की शुरुआत से अब तक इस ऑपरेशन के जरिए कुल 866 लापता लोगों का पता लगाया गया है। इनमें 226 नाबालिग बच्चे और 640 वयस्क लोग हैं। दिल्ली पुलिस की इस कामयाबी में जिला मिसिंग पर्सन्स यूनिट (DMPU) और एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने अहम भूमिका निभाई। वसंत विहार, वसंत कुंज, कापसहेरा, पालम विलेज, सागरपुर, दिल्ली कैंट, सरोजिनी नगर, आर.के. पुरम, साउथ कैंपस, एस.जे. एन्क्लेव और किशनगढ़ जैसे थानों ने इस काम में पूरा सहयोग दिया।
डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि इस ऑपरेशन में संवेदनशीलता और तेजी से की गई जांच का सहारा लिया गया। पुलिस की टीमें लापता या किडनैप होने की सूचना मिलते ही तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर देती हैं।
पुलिस ने लोगों को ढूंढने के लिए कई तरीके अपनाए। इसमें स्थानीय स्तर पर पूछताछ करना और सीसीटीवी फुटेज की जांच करना शामिल था। इसके अलावा बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लापता लोगों की तस्वीरें लगाई गईं। पुलिस ने बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और स्थानीय दुकानदारों से भी मदद ली और अस्पतालों व अन्य थानों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की।