Delhi में Operation Milap के तहत 12 साल की बच्ची मिली, 4 घंटे में परिवार से मिलाया
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी दिखाई है। Operation Milap के तहत अमन विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने एक 12 साल की लापता बच्ची को ढूंढ निकाला है। बच्ची को पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया और महज 4 घंट
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी दिखाई है। Operation Milap के तहत अमन विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने एक 12 साल की लापता बच्ची को ढूंढ निकाला है। बच्ची को पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया और महज 4 घंटे के भीतर उसे सुरक्षित उसके परिवार के पास पहुंचा दिया गया।
पुलिस के मुताबिक इस कामयाबी में टेक्निकल सर्विलांस और पुलिस टीम के बीच बेहतर तालमेल का बड़ा हाथ रहा। जैसे ही बच्ची के लापता होने की सूचना मिली, अमन विहार थाने की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और तकनीकी मदद की मदद से बच्ची की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने बिना समय गंवाए रेलवे स्टेशन पहुंचकर बच्ची को रेस्क्यू किया और उसके माता-पिता से उसका मिलन कराया।