Delhi पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन कवच में 255 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का नशा और कैश जब्त

Delhi: राजधानी दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने एक बहुत बड़ा अभियान चलाया है। ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे तक लगातार छापेमारी की, जिसमें 255 ड्रग तस्करों समेत 800 से ज्यादा अपराधि

Delhi: राजधानी दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने एक बहुत बड़ा अभियान चलाया है। ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे तक लगातार छापेमारी की, जिसमें 255 ड्रग तस्करों समेत 800 से ज्यादा अपराधियों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कोकीन, हेरोइन और लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है।

यह विशेष अभियान 22 जून की शाम 6 बजे से शुरू होकर 24 जून की शाम 6 बजे तक चला। पुलिस ने दिल्ली के सभी 15 जिलों में जाल बिछाया था, जिसमें क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की 1,474 टीमों ने एक साथ 4,035 ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस का मुख्य मकसद ड्रग्स माफिया के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और युवाओं को नशे की लत से बचाना था।

जब्त सामान/कार्रवाई विवरण/मात्रा
गांजा 237.46 किलोग्राम
हेरोइन 1.096 किलोग्राम
कोकीन 159.8 ग्राम
हाइड्रोपोनिक कैनबिस 5.18 किलोग्राम
नकदी (ड्रग्स से) 23.27 लाख रुपये से ज्यादा
NDPS मामले 212 केस दर्ज
अवैध शराब 53,448 क्वार्टर जब्त (405 गिरफ्तार)
हथियार 6 पिस्तौल, 90 देसी हथियार, 147 कारतूस
जुए के खिलाफ 600 लोग गिरफ्तार, 7.16 लाख रुपये बरामद
वाहन चोरी 55 चोर गिरफ्तार, 60 गाड़ियां बरामद

पुलिस ने इस दौरान 208 संवेदनशील इलाकों और 1,429 पार्कों व सार्वजनिक जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान में 161 विदेशी नागरिकों की भी जांच हुई, जिनमें से 21 को देश से बाहर भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,900 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई।

स्पेशल सीपी (क्राइम ब्रांच) एच.जी.एस. ढालीवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस केवल तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके पूरे सप्लाई चेन को तोड़ने का काम जारी रखेगी ताकि शहर में नशे का कारोबार पूरी तरह बंद हो सके।