Delhi में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन कवच’ में 48 घंटे के अंदर 255 तस्कर गिरफ्तार

Delhi: राजधानी दिल्ली को नशे से मुक्त करने के लिए पुलिस और केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच’ चलाकर ड्रग तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है, जिसमें महज दो दिनों के भीतर भारी संख्या में गिर

Delhi: राजधानी दिल्ली को नशे से मुक्त करने के लिए पुलिस और केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच’ चलाकर ड्रग तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है, जिसमें महज दो दिनों के भीतर भारी संख्या में गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी नशामुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई रणनीति तैयार की है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने NCRB विजन डॉक्यूमेंट 2026–29 लॉन्च किया है। इस डॉक्यूमेंट का मुख्य उद्देश्य नारकोटिक्स नियंत्रण को और मजबूत बनाना है ताकि देश में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत बड़ी कार्रवाई की और 48 घंटों के अंदर 255 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में बढ़ते नशे के जाल को तोड़ने के लिए की गई है।

अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर भी पुलिस को सफलता मिली है। @CellDelhi की टीम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह के सरगना को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी पहले से ही 14 अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

वहीं, मुहर्रम के मौके पर दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से सभी जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।