Delhi में CJP प्रोटेस्ट के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर, X समेत कई प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
Delhi: दिल्ली पुलिस ने CJP के ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान प्रधानमंत्री और सुरक्षाबलों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रह
Delhi: दिल्ली पुलिस ने CJP के ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान प्रधानमंत्री और सुरक्षाबलों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने इंटरनेट पर भ्रामक या अपमानजनक सामग्री साझा की थी। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) और अन्य कंपनियों को नोटिस भेजकर यूजर्स की जानकारी मांगी गई है।
यह पूरा मामला 20 जुलाई 2026 को हुए CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, इस मार्च के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और पोस्ट डाले गए जो संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और सुरक्षा बलों के लिए अपमानजनक थे। दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम ने इन पोस्ट्स को चिन्हित किया और 27 जुलाई से इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की। 29 जुलाई 2026 को पुलिस ने X को स्पष्ट नोटिस जारी कर ऐसी सामग्री को तुरंत हटाने और संबंधित अकाउंट होल्डर्स का नाम, पता, ईमेल आईडी और लॉगिन-लॉगआउट रिकॉर्ड देने को कहा है।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जंतर-मंतर पर मौजूद 2,873 लोगों में से 980 से ज्यादा लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। साथ ही, पुलिस ने 400 से अधिक ऐसे सोशल मीडिया खातों की पहचान की है जिनका संबंध पाकिस्तान से था और जो इस विरोध प्रदर्शन के दौरान फर्जी खबरें फैला रहे थे। इन खातों को ब्लॉक करने की सिफारिश भी की गई है।
पुलिस अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वे भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की धारा 63(4) के तहत इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र की मांग भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और सुरक्षाबलों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है। गौरतलब है कि CJP ने शनिवार को अपना 36 दिनों का विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।