Delhi पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार का एक्शन, पदभार संभालते ही सिविल लाइंस थाने में किया सरप्राइज निरीक्षण

Delhi: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार ने कार्यभार संभालते ही कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को पदभार संभालने के बाद शनिवार शाम उन्होंने बिना किसी सूचना के सिविल लाइंस थाने का दौरा किया। यह उनक

Delhi: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार ने कार्यभार संभालते ही कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को पदभार संभालने के बाद शनिवार शाम उन्होंने बिना किसी सूचना के सिविल लाइंस थाने का दौरा किया। यह उनका पहला सरप्राइज टेस्ट था, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

कमिश्नर अनुराग कुमार शनिवार को उपराज्यपाल से मुलाकात कर लौट रहे थे, तभी उन्होंने अचानक थाने पहुँचने का फैसला किया। वहां उन्होंने सीधे आम लोगों और फरियादियों से बात की और उनकी शिकायतें सुनीं। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के काम करने के तरीके को देखा और अधिकारियों को कड़ा फीडबैक दिया।

IPS अनुराग कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले Intelligence Bureau (IB) में स्पेशल डायरेक्टर थे। गृह मंत्रालय (MHA) और मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। उन्होंने पूर्व कमिश्नर सतीश गोलचा की जगह ली है।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली बड़ी बैठक में कमिश्नर ने साफ कर दिया कि दिल्ली पुलिस को हर हाल में ‘करप्शन फ्री’ बनाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस बल में भ्रष्टाचार या किसी भी तरह की आपराधिक संलिप्तता बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है और शहर में विभिन्न मार्च और प्रदर्शनों की योजना है।