Delhi में शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, पुलिस हेड कांस्टेबल पर FIR दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

Delhi: दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल मुश्किल में फंस गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उन पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संब

Delhi: दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल मुश्किल में फंस गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उन पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपनी बात से मुकर गया।

यह मामला Burari पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि वह हेड कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों ही शादीशुदा हैं लेकिन अपने परिवारों से अलग रह रहे थे। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने इस मामले में आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

FIR दर्ज होने के बाद विभाग ने आरोपी हेड कांस्टेबल को ‘लाइन अटैच’ कर दिया है, यानी उन्हें जिला लाइन्स भेज दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

वहीं, इस केस में कुछ और बातें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाली महिला पर पहले भी इसी तरह के केस दर्ज करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक उसने 2015 में अपने पतियों के खिलाफ भी केस किए थे और उसके तीन पति रहे हैं।

दूसरी तरफ, आरोपी पुलिसकर्मी ने भी पलटवार किया है। उसने महिला के खिलाफ काउंटर शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि वह एक ब्लैकमेलर है। कांस्टेबल का दावा है कि महिला ने उससे करीब 1 करोड़ रुपये, उसकी कार और प्रॉपर्टी हड़प ली है। इसके साथ ही उसने महिला पर मानहानि का केस भी किया है। इस विवाद में महिला ने दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों पर उसे धमकाने का आरोप भी लगाया है।