Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार और 23 हजार लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Delhi: दिल्ली पुलिस ने शहर की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम अपडेट साझा किए हैं। पुलिस ने एक तरफ जहां खतरनाक गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसा है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों को सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा अभियान चलाया है।

Delhi: दिल्ली पुलिस ने शहर की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम अपडेट साझा किए हैं। पुलिस ने एक तरफ जहां खतरनाक गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसा है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों को सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा अभियान चलाया है। इसके साथ ही 2020 के दंगों के मामले में आए कोर्ट के फैसले पर पुलिस प्रशासन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर्स के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में अपराध कम हो सकें।

बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए गए #Smartबच्चे अभियान के तहत अब तक 23 हजार से ज्यादा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस यानी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस पहल का मकसद लड़कियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है।

वहीं, 2020 के दंगों पर माननीय न्यायालय का फैसला आने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि जांच टीम की कड़ी मेहनत और पेशेवर तरीके से काम करने की वजह से यह मामला न्यायिक जांच की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरा है।