Delhi में पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल STF
Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस ने पेपर लीक और परीक्षाओं में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया है। यह कदम उन गिरोहों पर नकेल कसन
Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस ने पेपर लीक और परीक्षाओं में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया है। यह कदम उन गिरोहों पर नकेल कसने के लिए उठाया गया है जो मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य बर्बाद करते हैं।
दिल्ली पुलिस ने 24 जुलाई, 2026 को अपनी क्राइम ब्रांच के तहत इस STF को बनाया है। यह टीम ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ के नियमों के हिसाब से काम करेगी। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन (IPS) ने बताया कि यह STF सिर्फ जांच नहीं करेगी, बल्कि कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। इसके लिए अदालतों में सुनवाई भी तेजी से कराने की कोशिश होगी।
यह स्पेशल टीम UPSC, SSC, RRB, IBPS और NTA जैसी बड़ी संस्थाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार के मंत्रालयों द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच करेगी। इस STF का नेतृत्व क्राइम ब्रांच के DCP करेंगे और पूरा कंट्रोल स्पेशल पुलिस आयुक्त (Special CP) के पास रहेगा।
इसी बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जुलाई, 2026 को इस कानून में कुछ बदलाव कर इसे और सख्त बना दिया है। अब पेपर लीक के मामले में पकड़े गए लोगों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। साथ ही, मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का इंतजाम भी किया गया है।