Delhi Police की बड़ी कामयाबी, नए कानून के तहत झपटमारी के मामले में 24 दिन में मिली सजा
Delhi: दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के जरिए त्वरित न्याय की एक बड़ी मिसाल पेश की है। शहर में हुई झपटमारी की एक वारदात में पूरी न्यायिक प्रक्रिया सिर्फ 24 दिनों के भीतर पूरी कर ली गई। पुलिस ने इसे भारतीय न्याय संहित
Delhi: दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के जरिए त्वरित न्याय की एक बड़ी मिसाल पेश की है। शहर में हुई झपटमारी की एक वारदात में पूरी न्यायिक प्रक्रिया सिर्फ 24 दिनों के भीतर पूरी कर ली गई। पुलिस ने इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 का असर बताया है, जिससे अब अपराधियों को जल्दी सजा मिल रही है।
भारतीय न्याय संहिता, 2023 ने पुराने IPC की जगह ली है और यह 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू हो चुका है। इस नए कानून में झपटमारी (Snatching) को एक अलग अपराध माना गया है। धारा 304 के तहत अब झपटमारी को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, जिसमें किसी व्यक्ति से अचानक या जोर-जबरदस्ती से सामान छीनना शामिल है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, तकनीक और डिजिटल सबूतों के इस्तेमाल से जांच में तेजी आई है। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने नए कानूनों के तहत कुछ मामलों में 12 और 14 दिनों के भीतर सजा दिलाई थी। स्पेशल सीपी (ट्रेनिंग) छाया शर्मा ने बताया कि अब डिजिटल सबूतों और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की भूमिका बहुत बढ़ गई है, जिससे केस जल्दी सुलझ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इन कानूनों को नागरिक केंद्रित बताया है। इनका मुख्य उद्देश्य सजा देने के बजाय न्याय दिलाना है। इन सुधारों के तहत 20 नए अपराध जोड़े गए हैं और कई मामलों में जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। साथ ही, कुछ छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा (Community Service) का विकल्प भी रखा गया है।