Delhi Police ने किया बड़ा खुलासा, DCP सुमित झा के इस्तीफे का वीडियो निकला AI से बना फर्जी
Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को फर्जी बताया है। इस वीडियो में दावा किया गया था कि छात्र विरोध प्रदर्शनों के कारण DCP सुमित झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि यह व
Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को फर्जी बताया है। इस वीडियो में दावा किया गया था कि छात्र विरोध प्रदर्शनों के कारण DCP सुमित झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि यह वीडियो पूरी तरह से नकली है और इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि असली वीडियो में DCP सुमित झा लोगों को गलत सूचना फैलाने वाले अभियानों के बारे में जागरूक कर रहे थे। शरारती तत्वों ने उस वीडियो को एडिट करके गलत दावे के साथ वायरल कर दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस एडिटेड क्लिप को आगे शेयर न करें क्योंकि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस तरह की अफवाहें फैलाने में विदेशी हाथों का हाथ है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान स्थित 480 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है जो भारत में गलत जानकारी फैलाने और माहौल खराब करने में शामिल थे। इन सभी अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है।
पुलिस ने खासतौर पर छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे विदेशी अकाउंट्स से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि बाहरी देशों से चलाए जा रहे इन अभियानों का मकसद युवाओं को गुमराह करना और स्थिति को बिगाड़ना है। किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर कर लें।