Delhi में पुलिस मुठभेड़ के बाद कपिल सँगवान गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
Delhi: बाहरी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में कपिल सँगवान गैंग के दो शूटर पकड़े गए हैं। इस फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये दोनो
Delhi: बाहरी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में कपिल सँगवान गैंग के दो शूटर पकड़े गए हैं। इस फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों अपराधी काफी समय से पुलिस की रडार पर थे।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने यह ऑपरेशन चलाया। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अपराधी बहादुरगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने के मामले में वांटेड थे। पकड़े गए बदमाशों का सीधा संपर्क यूके (UK) में बैठे गैंगस्टर कपिल सँगवान उर्फ नंदू के गैंग से था। कपिल सँगवान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है।
कपिल सँगवान गैंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस पिछले कुछ समय से लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले मई 2026 में स्पेशल सेल ने तीन शार्पशूटरों और दो हथियार सप्लाई करने वालों को पकड़ा था, जो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में फिरौती के लिए फायरिंग की योजना बना रहे थे। जून 2026 में भी द्वारका पुलिस ने इस गैंग के एक सहयोगी और हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया था।
नॉर्दर्न रेंज के स्पेशल सेल के डीसीपी नारा चैतन्य ने बताया कि मई में हुई गिरफ्तारियों से गैंग के फिरौती नेटवर्क को बड़ा झटका लगा था। वहीं द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि जिला पुलिस अवैध हथियारों और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस अब इन गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ कर गैंग के अन्य संपर्कों का पता लगा रही है।