Delhi में ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान बवाल, CJP फाउंडर Abhijeet Dipke हिरासत में, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार को उस वक्त तनाव बढ़ गया जब Cockroach Janata Party (CJP) के कार्यकर्ताओं ने ‘संसद चलो’ मार्च निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने CJP के फाउंडर Abhijeet Dipke को हिरासत में ले

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार को उस वक्त तनाव बढ़ गया जब Cockroach Janata Party (CJP) के कार्यकर्ताओं ने ‘संसद चलो’ मार्च निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने CJP के फाउंडर Abhijeet Dipke को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई इस भिड़ंत में लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CJP के मुख्य प्रवक्ता Saurav Das ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि पुलिस ने Dipke को उठा लिया है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने सभी सांसदों से छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह मार्च बिना अनुमति के निकाला गया था और संसद के मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरी थी। पुलिस ने हिंसा की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि स्थिति को पेशेवर तरीके से संभाला गया।

प्रदर्शन के बीच ही CJP के प्रतिनिधि Ashutosh Ranka और Saurav Das ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री J.P. Nadda के निवास पर उनसे मुलाकात की। करीब 10 मिनट चली इस मीटिंग में उन्होंने अपनी मांगों का एक पत्र सौंपा। मंत्री नड्डा ने आश्वासन दिया कि वह उठाए गए मुद्दों पर आंतरिक चर्चा करेंगे।

यह पूरा विरोध प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। CJP का आरोप है कि NEET एग्जाम लीक, CUET और CBSE की परीक्षाओं के कुप्रबंधन के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं। इस बीच गृह मंत्री Amit Shah ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक की है।

इस आंदोलन से पहले एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk ने भी समर्थन जताया था। वह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने वहां से डिस्चार्ज होकर मार्च में शामिल होने की इच्छा जताई थी। बता दें कि Abhijeet Dipke ने सोनम वांगचुक के अनुरोध पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की थी, क्योंकि वांगचुक खुद 21 दिनों की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।