Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस

Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ डाली गई भद्दी पोस्ट, फोटो और वीडियो को हटाने के लिए ‘डीप क्लीनिंग’ अभियान शुरू किया है। यह पूरी कार्रवाई जंतर-मंतर पर हुए हालिया विरोध

Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ डाली गई भद्दी पोस्ट, फोटो और वीडियो को हटाने के लिए ‘डीप क्लीनिंग’ अभियान शुरू किया है। यह पूरी कार्रवाई जंतर-मंतर पर हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद की गई है, जहां सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक सामग्री शेयर की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर कंटेंट हटाने को कहा है।

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने 25 जुलाई 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और फेक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीम अब केवल पीएम मोदी से जुड़ी पोस्ट ही नहीं, बल्कि अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ सामग्री पर भी नजर रख रही है। इस कार्रवाई के दौरान 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है, जिन्हें फेक न्यूज और एआई-जनरेटेड कंटेंट फैलाने के आरोप में ब्लॉक कर दिया गया है।

पुलिस ने साफ किया है कि वे आपत्तिजनक पोस्ट के साथ-साथ डीपफेक वीडियो, एडिटेड क्लिप्स और गुमराह करने वाली पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत बिना अनुमति पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने या प्रदर्शन करने पर रोक है। इस आदेश को तोड़ने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत केस चलाया जा सकता है।

जंतर-मंतर पर 20 जुलाई के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल किया। इसके जरिए 21 से 23 जुलाई के बीच वहां मौजूद 2,500 से ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान की गई है। दिल्ली पुलिस ने आम जनता और खासकर युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी जांच जरूर करें और विदेशी खातों से आने वाली भ्रामक खबरों से सावधान रहें।