Delhi में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 24 घंटे के अभियान में 12 गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस की वेस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल ने साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस 24 घंटे के स्पेशल ऑपरेशन में पुलिस ने उन जगहों पर छापे मारे जहाँ से ATM के जरिए धोखाधड़ी के पैसे निकाले जा रहे थे। इस

Delhi: दिल्ली पुलिस की वेस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल ने साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस 24 घंटे के स्पेशल ऑपरेशन में पुलिस ने उन जगहों पर छापे मारे जहाँ से ATM के जरिए धोखाधड़ी के पैसे निकाले जा रहे थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यह पूरा ऑपरेशन साइबर वेस्ट पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर विकास कुमार बुलडक और ACP (ऑपरेशंस) विजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। पुलिस ने उन ‘म्यूल बैंक खातों’ को ट्रैक किया जिनका इस्तेमाल ठग पैसे इधर-उधर भेजने और निकालने के लिए कर रहे थे। जांच के लिए पुलिस ने 100 से ज्यादा ATM और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के साथ बैंक स्टेटमेंट की बारीकी से जांच की।

इस अभियान के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं और सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने 68 म्यूल खातों का भंडाफोड़ किया है और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 100 शिकायतों से जुड़े मामलों का खुलासा किया है।

बरामद सामान संख्या
साइबर अपराधी (गिरफ्तार) 12
म्यूल खाते (खुलासा) 68
NCRP शिकायतें 100
मोबाइल फोन 20
सिम कार्ड 14
चेक बुक 2
स्कूटी 1