Delhi Police की चेतावनी, डोरेमोन की पॉकेट नहीं बचाएगी स्कैम से, बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Delhi: दिल्ली पुलिस ने लोगों और खासकर बच्चों को साइबर ठगी से बचाने के लिए एक खास चेतावनी जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि डोरेमोन की जादुई पॉकेट असल जिंदगी में किसी स्कैम या धोखाधड़ी से नहीं बचा सकती।

Delhi: दिल्ली पुलिस ने लोगों और खासकर बच्चों को साइबर ठगी से बचाने के लिए एक खास चेतावनी जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि डोरेमोन की जादुई पॉकेट असल जिंदगी में किसी स्कैम या धोखाधड़ी से नहीं बचा सकती। इसलिए सभी को सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है।

इस मुहिम के तहत दिल्ली पुलिस ने दो जरूरी हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं। अगर किसी बच्चे की मदद चाहिए तो 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करें और अगर कोई साइबर क्राइम या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, तो तुरंत 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। यह कदम लोगों को जागरूक करने और समय पर मदद पहुंचाने के लिए उठाया गया है।

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर शिक्षकों के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किया है। यह कार्यक्रम ‘चाइल्ड सेफ्टी मंथ’ के तहत आयोजित किया गया है। इसका मकसद उपराज्यपाल تaranjit Singh Sandhu के विजन के अनुसार स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनके संरक्षण को पुख्ता करना है।