Delhi Police कांस्टेबल भर्ती की फिजिकल परीक्षा स्थगित, एडमिट कार्ड रद्द; अब नई तारीख पर होगा टेस्ट

Delhi: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। प्रशासनिक कारणों की वजह से शारीरिक दक्षता और मापन परीक्षण (PE&MT) को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ ही विभा

Delhi: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। प्रशासनिक कारणों की वजह से शारीरिक दक्षता और मापन परीक्षण (PE&MT) को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ ही विभाग ने पहले जारी किए गए एडमिट कार्डों को भी रद्द कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। यह स्थगन दिल्ली पुलिस भर्ती-2025 के तहत आने वाले कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला, कांस्टेबल (ड्राइवर), हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) के पदों के लिए लागू होगा।

बता दें कि यह शारीरिक परीक्षा पहले 31 जुलाई से 23 अगस्त 2026 के बीच होनी थी। अब पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं रहेंगे, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय तारीख पर परीक्षा केंद्र पर न जाएं।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नई तारीखों और नए ई-एडमिट कार्ड के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस के आधिकारिक भर्ती पोर्टल को चेक करते रहें।