Delhi में कमिश्नरेट डे परेड का आयोजन, अपराध दर में आई कमी, LG ने दिल्ली पुलिस की तारीफ की

Delhi: दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट डे परेड-2026 का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) सरदार तरनजीत सिंह संधू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने दिल्ली पुलिस के अनुशासन और जनता की सेवा के प्रति उनके समर्पण की

Delhi: दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट डे परेड-2026 का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) सरदार तरनजीत सिंह संधू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने दिल्ली पुलिस के अनुशासन और जनता की सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

LG ने पुलिस की कार्यक्षमता और पेशेवर तरीके से काम करने के जज्बे की तारीफ की। इस दौरान राजधानी में कानून व्यवस्था और अपराधों में आई कमी को लेकर कुछ अहम आंकड़े भी सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में जघन्य अपराधों में 8% की गिरावट दर्ज की गई है।

आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि वाहन चोरी के मामलों में 21% तक की कमी आई है। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी उल्लेखनीय कमी देखी गई है। दिल्ली पुलिस ने इन उपलब्धियों के जरिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा किया है।