Delhi Police की बच्चों के लिए खास अपील, अजनबियों से दूरी बनाए रखें और इन हेल्पलाइन नंबरों का करें इस्तेमाल

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक जरूरी सलाह जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों और बच्चों को आगाह किया है कि वे अजनबियों पर भरोसा न करें और अपनी सूझबूझ से काम लें। दिल्ली पुलिस का कहना है कि

Delhi: दिल्ली पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक जरूरी सलाह जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों और बच्चों को आगाह किया है कि वे अजनबियों पर भरोसा न करें और अपनी सूझबूझ से काम लें। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज लिया गया एक सही फैसला भविष्य के बड़े पछतावे से बचा सकता है।

यह अभियान दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) के निर्देशों के बाद चलाया जा रहा है। LG ने जुलाई महीने को ‘बाल संरक्षण माह’ (Child Protection Month) के रूप में मनाने का आदेश दिया था। इसी कड़ी में स्कूलों के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ाने और POCSO एक्ट के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें।

मदद के लिए दिल्ली पुलिस ने दो मुख्य हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिनका इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति या बच्चा आपात स्थिति में कर सकता है।

  • 1098 Child Helpline: यह बच्चों के लिए 24 घंटे चलने वाली फ्री सेवा है। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रोजेक्ट है जो बच्चों को कानूनी, मेडिकल और भावनात्मक सहायता देता है।
  • 112 PCR: यह दिल्ली का एकीकृत आपातकालीन नंबर है। इस एक नंबर पर कॉल करके पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी सभी सेवाओं की मदद ली जा सकती है। स्मार्टफोन यूजर पावर बटन को तीन बार दबाकर भी पैनिक कॉल कर सकते हैं।

पुलिस ने अपील की है कि बच्चे अपनी सहज बुद्धि (instincts) पर भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।