Delhi में शराब तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, 2800 से ज्यादा क्वार्टर और कार जब्त
Delhi: दक्षिण दिल्ली की मैदान गढ़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान भारी म
Delhi: दक्षिण दिल्ली की मैदान गढ़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह ऑपरेशन पुलिस चौकी भाटी माइंस की टीम ने झील खुर्द पिकट पर सघन चेकिंग के दौरान चलाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी। पुलिस ने मौके से कुल 57 बॉक्स बरामद किए, जिनमें 2,836 क्वार्टर शराब थी। इसमें 7 बॉक्स में रॉयल ग्रीन व्हिस्की के 336 क्वार्टर और 50 बॉक्स में देसी शराब के 2,500 क्वार्टर शामिल थे।
पकड़े गए आरोपी की पहचान 39 वर्षीय बलराज उर्फ बल्ले के रूप में हुई है, जो नई दिल्ली के बड़ी भाटी कलां का रहने वाला है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उस पर दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत पहले से ही पांच से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस ऑपरेशन को सब इंस्पेक्टर विनोद भाटी, एएसआई राजबीर और उनके साथियों ने एसएचओ मैदान गढ़ी और एसीपी महरौली की निगरानी में अंजाम दिया।
पुलिस ने शराब के साथ-साथ उस कार को भी जब्त कर लिया है जिससे तस्करी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है, शराब कहां से लाई गई थी और गाड़ी का असली मालिक कौन है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली एक्साइज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।