Delhi Police ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी गिरोह, 10 आरोपी गिरफ्तार और 325 फोन बरामद

Delhi: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 1 करोड़ रुपय

Delhi: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के 325 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस कामयाबी पर स्पेशल सीपी (जोन-I) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने जॉइंट सीपी विजय सिंह, डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल और उनकी टीम की तारीफ की है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से काम करता था। चोरी के फोन को दिल्ली के स्थानीय बाजारों में बेचने के बजाय उन्हें शहर से बाहर भेजा जाता था।

जांच में पता चला कि यह नेटवर्क दिल्ली से शुरू होकर पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। यहाँ से फोन को बांग्लादेश तस्करी कर भेजा जाता था या फिर उत्तर प्रदेश के बॉर्डर के जरिए नेपाल पहुंचाया जाता था। इस गिरोह में सड़क पर चोरी करने वालों से लेकर अंतरराष्ट्रीय लेवल पर फोन ठिकाने लगाने वाले हैंडलर तक शामिल थे।

पुलिस ने इस ऑपरेशन की शुरुआत 19 जून 2026 को की थी। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के ‘ऑपरेशन विश्वास’ का हिस्सा है, जिसके तहत साल 2026 में बड़ी संख्या में चोरी हुए और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए जा रहे हैं।