Delhi Police ने तोड़ा लग्जरी कार चोरी का बड़ा गिरोह, 12 महंगी गाड़ियां बरामद
Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लग्जरी गाड़ियां चुराने और उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC) ने इस ऑपरेशन के जरिए 12 हाई-एंड लग
Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लग्जरी गाड़ियां चुराने और उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC) ने इस ऑपरेशन के जरिए 12 हाई-एंड लग्जरी कारें बरामद की हैं। यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और महंगी गाड़ियों की तस्करी करता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन डीसीपी संजीव कुमार यादव की देखरेख में चलाया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर दलीप कुमार और इंस्पेक्टर प्रियंका ने किया, जिन्हें एसीपी पंकज अरोरा का मार्गदर्शन मिला। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी गुरविंदर सिंह बैंका (37) और राजस्थान के बीकानेर निवासी दशरथ बिश्नोई (36) के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए बहुत शातिर तरीके अपनाता था। पकड़ी गई गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। ग्राहकों को धोखा देने के लिए ये लोग फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है ताकि इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके।