Delhi में हरियाणा से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Delhi: दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क को पकड़ लिया है। पुलिस को इस गिरोह के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद जाल

Delhi: दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क को पकड़ लिया है। पुलिस को इस गिरोह के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 1,650 क्वार्टर अवैध शराब और 144 बोतल प्रीमियम अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बंधवारी गांव के निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि सतीश पहले भी दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत कई मामलों में शामिल रहा है, जिससे पता चलता है कि वह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था।

इस पूरी कार्रवाई के बाद फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में दिल्ली एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दिल्ली में यह शराब किन लोगों को सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। सतीश से पूछताछ कर शराब के सप्लायर्स और रिसीवर्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।