Delhi में परिवार चला रहा था ड्रग्स का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 22 लाख कैश और गहने बरामद
Delhi: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस ने एक ऐसे ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसे पूरा परिवार मिलकर चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में परिवार के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस
Delhi: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस ने एक ऐसे ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसे पूरा परिवार मिलकर चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में परिवार के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को 22 लाख रुपये नकद, 35 लाख रुपये के सोने के गहने और 7 लाख रुपये के चांदी के जेवर मिले हैं।
DCP North-West District, Akanksha Yadav ने बताया कि यह कार्रवाई ‘अंतर्राष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ दिवस’ के मौके पर की गई। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार जहांगीरपुरी, भलस्वा डेयरी और महिंद्रा पार्क जैसे इलाकों में ड्रग्स बेच रहा था। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनका मुख्य निशाना नाबालिग बच्चे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पारो, उषा, कांता और अमित के रूप में हुई है।
ड्रग्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ भी चलाया गया, जो 22 से 24 जून 2026 तक चला। इस 48 घंटे के मेगा ड्राइव में दिल्ली भर में 4,035 छापेमारी की गई, जिसमें 212 NDPS केस दर्ज हुए और 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान 237 किलो से ज्यादा गांजा, 1.09 किलो हेरोइन और करीब 23.27 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
इसके अलावा, पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट को भी पकड़ा है। इसमें नीतीश कुमार और सुदामा कुमार नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनका संबंध बिहार और हरियाणा के तस्करों से था। इनके पास से 1.525 किलो चरस और 3.8 किलो गांजा बरामद हुआ है। इन सभी मामलों में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।