Delhi में एक्सपायरी डेट बदलकर फूड प्रोडक्ट बेचने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई, 7 लोग गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने ओखला फेज-II में चल रही एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जो एक्सपायर हो चुके खाने-पीने के सामान को नया रूप देकर बाजार में बेच रही थी। यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के पुराने प्रोडक्ट्स खरीदता थ

Delhi: दिल्ली पुलिस ने ओखला फेज-II में चल रही एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जो एक्सपायर हो चुके खाने-पीने के सामान को नया रूप देकर बाजार में बेच रही थी। यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के पुराने प्रोडक्ट्स खरीदता था और केमिकल की मदद से उनकी पुरानी तारीखें मिटाकर नई डेट छाप देता था। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के मालिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक यह पूरा खेल M/s Westened Corporation Pvt. Ltd. नाम की कंपनी के जरिए चलाया जा रहा था। यहाँ एक्सपायर होने वाले या हो चुके सामानों को कानून के मुताबिक नष्ट करने के बजाय उन्हें फिर से पैक किया जा रहा था। आरोपी केमिकल से मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट मिटाते थे और फिर नई डेट और न्यूट्रिशनल लेबल छापकर उन्हें असली बताकर बेचते थे।

DCP (southeast) हेमंत तिवारी ने बताया कि पकड़े गए सामान की बड़ी मात्रा बरामद हुई है। इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स खुले बाजार में बेचे जा रहे थे, जबकि कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए और कुछ विदेशों में एक्सपोर्ट किए जा रहे थे। पुलिस को मौके से प्रिंटिंग, सीलिंग और डेट बदलने वाली मशीनें मिली हैं, जिससे यह साफ हो गया कि यहाँ बड़े पैमाने पर यह अवैध काम चल रहा था।

इस छापेमारी में Thums Up, Fanta, Bournvita, Horlicks, घी, Maggi नूडल्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स और Paper Boat जूस जैसे मशहूर ब्रांड्स के सामान मिले हैं। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान और मशीनरी जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है।

नाम भूमिका
दर्शन सिंह सचदेवा कंपनी मालिक (70 वर्ष)
नितेश भारद्वाज मैनेजर
नरेंद्र कुमार अकाउंटेंट
कपिल ऑपरेटर
लकी ओझा वेयरहाउस कीपर
प्रेम यादव सुपरवाइजर
पवन कुमार यादव सुपरवाइजर

यह कार्रवाई ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन की टीम ने इंस्पेक्टर अनिल मलिक, ACP अनिल शर्मा और DCP डॉ. हेमंत तिवारी के मार्गदर्शन में की। इस ऑपरेशन में SDM बदरपुर, FSSAI और NGO मिशन मुक्ति ने भी सहयोग किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।