Delhi में एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स बेचने वाला बड़ा गिरोह पकड़ा गया, कंपनी मालिक समेत 7 गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एक्सपायर्ड ब्रांडेड फूड प्रोडक्ट्स को नया रूप देकर बाजार में बेच रहा था। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के मालिक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एक्सपायर्ड ब्रांडेड फूड प्रोडक्ट्स को नया रूप देकर बाजार में बेच रहा था। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के मालिक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था और नकली तारीखें छापकर सामान बेच रहा था।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से काम कर रहा था। ये लोग अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स खरीदते थे जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती थी। इसके बाद वे असली मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटा देते थे और उनकी जगह नई नकली तारीखें छाप देते थे। सामान को फिर से पैक करके स्थानीय बाजारों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा था।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपये से ज्यादा के एक्सपायर्ड अंतरराष्ट्रीय फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स बरामद किए। इसके अलावा मौके से नकली लेबल, बारकोड, MRP स्टिकर, न्यूट्रिशन लेबल और तारीख बदलने वाली मशीनें भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने सीलिंग मशीन और प्रिंटिंग उपकरण भी अपने कब्जे में लिए हैं जिनका इस्तेमाल नकली लेबल लगाने के लिए किया जाता था।