Delhi में मोबाइल झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश, 23 केस में शामिल शातिर अपराधी समेत 2 गिरफ्तार

Delhi: राजधानी दिल्ली के आईटीओ-आईपी एस्टेट इलाके में मोबाइल छीनने वाले एक संगठित गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अपराधी काफी शातिर है और उस पर पहले से ह

Delhi: राजधानी दिल्ली के आईटीओ-आईपी एस्टेट इलाके में मोबाइल छीनने वाले एक संगठित गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अपराधी काफी शातिर है और उस पर पहले से ही 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। ये लोग योजना बनाकर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके काम करने के तरीके का पता लगाया जा सके।