Delhi में पुलिस ने MM गैंग का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Delhi: राजधानी दिल्ली की पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बाहरी जिला पुलिस की राज पार्क थाना टीम और एंटी स्नैचिंग एंड बरगरी सेल ने मिलकर उभरते हुए ‘MM (मोनू मंडी मंगोलपुरिया) गैंग’ का भंडा

Delhi: राजधानी दिल्ली की पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बाहरी जिला पुलिस की राज पार्क थाना टीम और एंटी स्नैचिंग एंड बरगरी सेल ने मिलकर उभरते हुए ‘MM (मोनू मंडी मंगोलपुरिया) गैंग’ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी से 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 1 देसी पिस्तौल और 1 खंजर मिला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने अब तक कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।