Delhi में लक्ज़री कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह आधुनिक तकनीक और कंप्यूटराइज़्ड चाबियों का इस्तेमाल करके महंगी गाड़ियां चुराता था। पुलिस ने
Delhi: दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह आधुनिक तकनीक और कंप्यूटराइज़्ड चाबियों का इस्तेमाल करके महंगी गाड़ियां चुराता था। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बहुत शातिर तरीके से काम करता था। ये लोग कंप्यूटराइज़्ड चाबी बनाने वाले आधुनिक उपकरणों की मदद से लक्ज़री कारों के लॉक खोलकर उन्हें चुरा लेते थे। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 11 लक्ज़री कारें और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
बरामद की गई गाड़ियों में 3 Hyundai Creta, 2 Maruti Baleno, 1 Mahindra Thar और 1 Hyundai Alcazar शामिल हैं। पुलिस ने उन आधुनिक मशीनों और उपकरणों को भी जब्त कर लिया है, जिनका इस्तेमाल फर्जी कंप्यूटराइज़्ड चाबियां बनाने के लिए किया जाता था।