Delhi Police ने किया बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार और 6 मासूम बचाए
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चा तस्करी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के जाल में फंसे 6 मासूम बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है और गिरोह से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार किया है
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चा तस्करी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के जाल में फंसे 6 मासूम बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है और गिरोह से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
यह पूरा मामला दक्षिण-पूर्व जिले के Special Staff की जांच के बाद सामने आया। पुलिस के मुताबिक यह गैंग दिल्ली के अलावा Uttar Pradesh और Rajasthan में भी अपना जाल फैलाए हुए था। ये लोग बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उन परिवारों को निशाना बनाते थे जो मजबूरी में थे। इसके अलावा अस्पतालों से भी बच्चों को उठा लिया जाता था और फिर गोद लेने के नाम पर उन्हें खरीदारों को बेच दिया जाता था।
गिरफ्तार किए गए लोगों में वीरभान, कालीचरण, रामबरन और आगरा के K K Hospital के मालिक डॉ. कमलेश शामिल हैं। इनके साथ ही सुंदर, कृष्णा, प्रीति शर्मा, रितु, ज्योत्स्ना और रुबीना अग्रवाल उर्फ रचित को भी पुलिस ने पकड़ा है। बचाए गए सभी 6 बच्चे एक साल से कम उम्र के हैं, जिनमें से एक छह महीने के बच्चे को अपहरण के 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने बरामद कर लिया था।