Delhi के Pandav Nagar में विदेशी करेंसी की लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली पुलिस ने पांडव नगर इलाके में हुई विदेशी करेंसी की बड़ी लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लुटेरों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस क
Delhi: दिल्ली पुलिस ने पांडव नगर इलाके में हुई विदेशी करेंसी की बड़ी लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लुटेरों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, पांडव नगर थाने में दर्ज इस केस की जांच के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1,100 Euros बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं।