Delhi के बेगमपुर स्कूल में पुलिस ने बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नशे के खिलाफ किया जागरूक
Delhi: रोहिणी जिला पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक खास पहल की है। बाल सुरक्षा माह के तहत बेगमपुर स्थित दिल्ली हेरिटेज स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को आज के समय में बढ
Delhi: रोहिणी जिला पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक खास पहल की है। बाल सुरक्षा माह के तहत बेगमपुर स्थित दिल्ली हेरिटेज स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को आज के समय में बढ़ रहे डिजिटल खतरों और सामाजिक बुराइयों से बचाना था।
इस मौके पर रोहिणी जिला पुलिस के परसेप्शन मैनेजमेंट सेल और साइबर थाना की टीम ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की। कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के करीब 400 छात्रों ने इस सेशन में हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को विस्तार से बताया कि साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
सिर्फ डिजिटल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि पुलिस टीम ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्हें समझाया गया कि नशा किस तरह उनके भविष्य और स्वास्थ्य को बर्बाद कर सकता है। इसके अलावा बच्चों को उनकी अपनी सुरक्षा से जुड़े जरूरी विषयों पर भी जागरूक किया गया ताकि वे किसी भी मुसीबत के समय सही कदम उठा सकें।