Delhi में बम की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, 200 से ज्यादा फर्जी ईमेल भेजकर मचाया था हड़कंप

Delhi: दिल्ली पुलिस की चाणक्यपुरी थाना टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और हाई-प्रोफाइल संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला ने देशभर के बड़े अधिका

Delhi: दिल्ली पुलिस की चाणक्यपुरी थाना टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और हाई-प्रोफाइल संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला ने देशभर के बड़े अधिकारियों और संस्थानों को 200 से ज्यादा फर्जी ईमेल भेजे थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई थी।

पुलिस ने 21 जून, 2026 को नई दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास से 41 वर्षीय सीमा लोहुमी को हिरासत में लिया। पकड़ी गई महिला गुजरात के अहमदाबाद जिले के किशापुर इलाके की रहने वाली है। जांच में पता चला कि वह 9 फरवरी, 2026 से लगातार इस तरह के ईमेल भेज रही थी।

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि इन ईमेल में कई तरह की झूठी बातें लिखी गई थीं। महिला ने कुछ ईमेल में प्रमुख जगहों पर बम रखे होने की खबर दी, तो कुछ में ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़ी झूठी शिकायतें भेजी थीं। इसके अलावा अरावली क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी फर्जी दावे किए गए थे।

पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया और ईमेल आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर की निगरानी की। 18 जून, 2026 को एक और धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी और आरोपी महिला तक पहुंच गई।

पूछताछ और परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा लोहुमी का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल भेजने के पीछे असल मकसद क्या था और क्या इस पूरे खेल में उसके साथ कोई और भी शामिल था।