Delhi में विदेशी मुद्रा लूट मामला, पुलिस ने UP के मेरठ से 2 आरोपियों को पकड़ा
Delhi: दिल्ली पुलिस की पांडव नगर थाना टीम ने विदेशी मुद्रा की लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत फॉरेक्स कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाया और लाखों रुपये की विदेशी मुद
Delhi: दिल्ली पुलिस की पांडव नगर थाना टीम ने विदेशी मुद्रा की लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत फॉरेक्स कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाया और लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा लूट ली थी। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी पहचान बताकर एक फॉरेक्स कंपनी से संपर्क किया था। उन्होंने विदेशी मुद्रा की डिलीवरी के लिए कंपनी के कर्मचारी को मधु विहार बुलाया। जब कर्मचारी लगभग 9.79 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लेकर वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उस पर चिली स्प्रे का हमला कर दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए।
इस घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गहन जांच शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने मेरठ में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 1100 यूरो और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।