Delhi में सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, 5.80 लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने ब्लैकमेलिंग के जरिए एक व्यक्ति से करीब 5.80 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को

Delhi: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने ब्लैकमेलिंग के जरिए एक व्यक्ति से करीब 5.80 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

मामले की शुरुआत 6 मई को हुई जब गंगा विहार इलाके के रहने वाले 44 वर्षीय के.एल. त्रिपाठी को व्हाट्सएप पर एक अनजान महिला का वीडियो कॉल आया। कॉल के दौरान महिला ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए उकसाया और उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद आरोपियों ने उस वीडियो को वायरल करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूली।

पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को राजेश (18) को फरीदाबाद के सेक्टर-53 से पकड़ा। इसके बाद टीम ने कुणाल (22) और इमरान (23) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ये तीनों राजस्थान के मेवात इलाके से चल रहे एक संगठित सेक्सटॉर्शन सिंडिकेट का हिस्सा थे।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर राहुल कुमार (SHO/साइबर), सब-इंस्पेक्टर मोहित, एएसआई मनोज, हेड कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल कपिल और कांस्टेबल अभिषेक की टीम शामिल थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में ई-एफआईआर संख्या 00126/2026 दर्ज की थी। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

साइबर अपराधों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने 16 और 17 जून को “ऑपरेशन सीवाई हॉक 5.0” भी चलाया था, जिसमें 916 अपराधियों को पकड़ा गया। साथ ही अब दिल्ली में 1 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के मामलों में ई-एफआईआर अपने आप दर्ज होने की प्रणाली लागू कर दी गई है।