Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी एजेंसी से जुड़े 6 लोग और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में राजधानी में सुरक्षा और अपराध के खिलाफ कई बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जहां एक तरफ सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी नेटवर्क को तोड़ा है, वहीं आम लोगों को ठगने वाले फर्जी

Delhi: दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में राजधानी में सुरक्षा और अपराध के खिलाफ कई बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जहां एक तरफ सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी नेटवर्क को तोड़ा है, वहीं आम लोगों को ठगने वाले फर्जी दस्तावेज गिरोह और लुटेरों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

पुलिस की Special Cell ने दो अलग-अलग मामलों में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी एजेंसी के इशारे पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ये लोग गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े थे और दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए लोगों के पास से पेट्रोल बम, पिस्तौल और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। इनमें से एक ग्रुप पेट्रोल बम से हमले की तैयारी में था, जबकि दूसरा ग्रुप ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार मंगवाने का काम कर रहा था।

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़ा गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है। Special Cell की IFSO टीम ने दो आरोपियों, बिदेशी साव और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक वेबसाइट के जरिए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज बनाकर बेच रहे थे। पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब 15 हजार फर्जी दस्तावेज बनाए गए और इस काम से करीब 12 लाख रुपये की कमाई की गई।

आम जनता को निशाना बनाने वाले एक और गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। ये अपराधी ऑटोरिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूट लेते थे। इस मामले में पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। ‘चाइल्ड-सेफ्टी मंथ’ के तहत #Smartबच्चे अभियान चलाया गया, जिसमें spuwac_dp की टीम ने 7 हजार से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।