Delhi में महिलाओं से बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद DCP West Delhi की टीम ने की कार्रवाई

Delhi: राजधानी दिल्ली में सड़क पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें आरोपी महिलाओं के साथ गलत तरीके से पेश आता

Delhi: राजधानी दिल्ली में सड़क पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें आरोपी महिलाओं के साथ गलत तरीके से पेश आता दिख रहा था।

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक हैंडल @DelhiPolice ने जानकारी दी कि DCP West Delhi की टीम ने इस मामले का संज्ञान लिया और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले की अपडेट साझा करते हुए पुलिस ने उपराज्यपाल (LG) को भी टैग किया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आया। @dtptraffic ने भी इस खबर को रीट्वीट कर लोगों को सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में #DPUpdates और #HelloPoliceStation जैसे हैशटैग का इस्तेमाल कर अपनी सक्रियता दिखाई है।