Delhi: लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, नादिर शाह मर्डर केस में था फरार
Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा सिंडिकेट से जुड़े अपराधी सद्दाम हुसैन उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। सद्दाम को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से पकड़ा गया है। वह द
Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा सिंडिकेट से जुड़े अपराधी सद्दाम हुसैन उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। सद्दाम को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से पकड़ा गया है। वह दक्षिणी दिल्ली के व्यवसायी और जिम मालिक नादिर शाह की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
नादिर शाह की हत्या 12 सितंबर 2024 को ग्रेटर कैलाश-I इलाके में उनके जिम के बाहर गोली मारकर की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरी साजिश जबरन वसूली के लिए रची गई थी। सद्दाम हुसैन ने हाशिम बाबा के करीबी साजिद फद्दी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की मदद की थी। उसने आरोपियों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट दिया और वारदात में इस्तेमाल हुए हथियारों को छिपाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
पुलिस उपायुक्त (स्पेशल सेल/एनडीआर) प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में अब तक सिंडिकेट के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सद्दाम की गिरफ्तारी एसीपी आशीष कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर आलोक कुमार मौर्य और नीतू कुमार की टीम ने की। पुलिस ने सद्दाम की निशानदेही पर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
सद्दाम मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला है और दिल्ली के जाफराबाद में बच्चों के कपड़ों की दुकान चलाता था। वह सोहेल उर्फ चप्पल के जरिए अपराध की दुनिया में शामिल हुआ, जो हाशिम बाबा गैंग का सदस्य है। सद्दाम पर पहले भी जबरन वसूली और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।