Delhi के Jahangirpuri में ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi: बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति खुद को ट्रांसजेंडर बताकर इलाके में घूम रहा था और रात के समय संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होता था। पुलिस ने

Delhi: बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति खुद को ट्रांसजेंडर बताकर इलाके में घूम रहा था और रात के समय संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होता था। पुलिस ने उसे भलस्वा फ्लाईओवर के पास से सुबह के समय पकड़ा।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय सुकंता चंद्र दास उर्फ माधुरी के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के ढाका जिले के गाजीपुर का रहने वाला है। जांच के दौरान पता चला कि वह बिना किसी वैध पासपोर्ट या पहचान पत्र के अवैध तरीके से भारत में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक वह रात में ट्रांसजेंडर का भेष धरकर गलत कामों में लगा रहता था।

तलाश के दौरान पुलिस को उसके पास से एक स्मार्टफोन मिला है। इस फोन में प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था और गैलरी में बांग्लादेशी पहचान पत्र के दस्तावेज मिले हैं। भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से IMO समेत कई ऐप्स पर बैन लगाया है क्योंकि इनका इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों और आतंकवादियों के बीच बातचीत के लिए किया जाता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे Foreigners Regional Registration Office (FRRO) के सामने पेश किया गया और अब उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।