Delhi में IGL बिल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से 4 गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर सेल ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो लोगों को गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर पैसे ठगता था। पुलिस ने इस मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है
Delhi: दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर सेल ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो लोगों को गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर पैसे ठगता था। पुलिस ने इस मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग IGL के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक, ठग लोगों को SMS भेजते थे कि उनका IGL बिल पेंडिंग है और अगर भुगतान नहीं किया तो गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज में एक अनवेरिफाइड लिंक होता था, जिस पर क्लिक करने के बाद अपराधियों ने पीड़ित के फोन में एक APK फाइल डाउनलोड करवा ली। इस तरीके से एक महिला के खाते से 2.64 लाख रुपये ठग लिए गए।
पुलिस टीम ने तकनीकी सर्वेलेंस की मदद से इन अपराधियों का पीछा किया और उन्हें झारखंड और पश्चिम बंगाल से दबोचा। जांच में पता चला कि अपराधी ठगी की रकम से महंगे फोन और लग्जरी सामान खरीदते थे और फिर उन्हें कूरियर के जरिए दिल्ली से कोलकाता भेज देते थे।
पुलिस ने इनके पास से काफी सामान बरामद किया है, जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है:
- 1 लग्जरी कार
- सोने के आभूषण
- 1 चांदी का सिक्का
- 1 लैपटॉप
- 1 टेबलेट
- 20 मोबाइल फोन