Delhi में साइबर ठग और 2 सट्टेबाज गिरफ्तार, ऑनलाइन रेंटल स्कैम के जरिए प्रॉपर्टी मालिक से की थी ठगी
Delhi: राजधानी में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक साइबर ठग और दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 21 जून 2026 को की। इसमें एक मामला ऑनलाइन रेंटल स्कैम से जुड़ा है, जिसमें एक प्रॉपर्टी मालिक के साथ धोख
Delhi: राजधानी में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक साइबर ठग और दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 21 जून 2026 को की। इसमें एक मामला ऑनलाइन रेंटल स्कैम से जुड़ा है, जिसमें एक प्रॉपर्टी मालिक के साथ धोखाधड़ी की गई थी।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने रेंटल स्कैम मामले की जांच करते हुए आरोपी के बैंक खाते का पता लगाया और उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके नाम पर वह खाता था। ठग ने प्रॉपर्टी के मालिक से 34,999 रुपये की धोखाधड़ी की थी।
इसी के साथ शहादरा पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सट्टेबाजों को धर दबोचा है। पुलिस अब इन गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस तरह के गिरोहों के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।