Delhi में ऑटो यात्रियों को नशीला ड्रिंक पिलाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
Delhi: राजधानी दिल्ली में ऑटो रिक्शा यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह गैंग लोगों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उन्हें बेहोश करता था और फिर उनका कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था।
Delhi: राजधानी दिल्ली में ऑटो रिक्शा यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह गैंग लोगों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उन्हें बेहोश करता था और फिर उनका कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में राज कुमार उर्फ राज, जो कि ऑटो चालक था और उसका साथी कासिम उर्फ सलमान शामिल थे। ये दोनों बस स्टैंडों पर अकेले यात्रियों, खासकर मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों को टारगेट करते थे जिनके पास सामान होता था। ये लोग कम किराए का लालच देकर यात्रियों का भरोसा जीतते थे और फिर उन्हें नशीली गोलियां मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पिला देते थे।
जैसे ही यात्री बेहोश होता, आरोपी उनके मोबाइल फोन, नगदी, बैग और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। लूटपाट के बाद वे बेहोश यात्री को किसी सुनसान जगह पर छोड़कर भाग जाते थे। पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए पिछले तीन दिनों के CCTV फुटेज खंगाले और गाड़ी के रूट को ट्रैक किया, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हो पाई।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कासिम पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है और उस पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गैंग केवल एक इलाके तक सीमित नहीं था, बल्कि पश्चिम विहार ईस्ट और नारायणा पुलिस स्टेशन के इलाकों में दर्ज कई अन्य लूट की वारदातों में भी इनका हाथ बताया जा रहा है।